झूला पुल बनने के बाद हेमकुंट यात्रा शुरू
गोपेश्वर (चमोली )। गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब जाने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए प्रशासन ने झूला पुल तैयार कर यात्रियों को आरपार कराना शुरू कर दिया है।
पुल तैयार होने के बाद शनिवार सुबह से फिर यात्रा शुरू हो गई है। इस बीच गोविंदघाट में यात्रियों की संख्या अधिक होने से सेना व प्रशासन को यात्रियों को आवागमन कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। जिलाधिकारी अरूण कुमार ढौंडियाल ने बताया कि गोविंदघाट में सेना का बनाया अस्थायी पुल शुक्रवार को अलकनंदा नदी में बढ़े जल स्तर से क्षतिग्रस्त हो गया था। अब क्षेत्र में यात्रियों की बढ़ती तादात को देखते पूर्व में सेना के बनाए अस्थायी पुल से तीर्थ यात्रियों को आरपार करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तीन दिन से गोविंदघाट में रूके 4000 यात्रियों को झूला पुल से शनिवार को यात्रा पर भेजा गया।
यह झुला पुल गत सोमवार, २२ जून २००९ को टूट गया था
News Source: Dainik Jagran
RELATED NEWS
